Jharkhand Weather Today - तीन-चार दिनों तक झारखंड में सुहाना रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में 22 अप्रैल को दिनभर आंशिक बादल छाए रहे। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है।

4 1 13
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में 22 अप्रैल को दिनभर आंशिक बादल छाए रहे। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है।

loksabha election banner

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने जारी पूर्वानुमान में 23 अप्रैल को भी इन क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के संकेत दिए हैं। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी तीन चार दिनों तक तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

राज्य के निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खूंटी के अलावे दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की भी उम्मीद है।

यहां दिखेगा हीटवेव का असर

इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के भी संकेत दिए गए हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, 25 और 26 अप्रैल को कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां जबकि उत्तरी छोटानागपुर अंतर्गत बोकारो और धनबाद के अलावे संथाल प्रमंडल अंतर्गत देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में हीट-वेव का असर भी देखने को मिल सकता है।

इसे लेकर भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही आमजनों से बिना कारण घर से बाहर न निकलने की भी अपील की गई है।

ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री गोड्डा का रिकॉर्ड किया गया।

राज्य के बहरागोड़ा और जमशेदपुर में हीट-वेव का असर देखा गया। वहीं राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें-

Bihar Weather Today : फिर बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, इन जिलों में बारिश का अनुमान; कुछ जगहों पर दिखेगा 'लू' का असर

JPSC Preliminary Result 2023: जेपीएससी सिविल सेवा का रिजल्ट जारी, 7 हजार छात्रों ने मारी बाजी

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

IPL 2024 LSG Vs KKR Match LIVE Score: कोलकाता को चौथा झटका... रसेल के बाद रघुवंशी भी पवेलियन लौटे

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now